दतिया नगर: भांडेर चुंगी पर भीषण जाम, रात 10 बजे बाद भी बज रहे थे डीजे, कलेक्टर के आदेशों की अनदेखी
शहर के भांडेर चुंगी क्षेत्र में मंगलवार रात भीषण जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन ओद्वारा डीजे संचालन की अनुमति रात 10 बजे तक ही दी गई थी, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए रात 11 बजे तक बारात निकलने की तैयारी जारी रही। तेज आवाज में बज रहे डीजे और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित रहा।