अररिया: अररिया में हर माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित हो रहा सहयोग शिविर
Araria, Araria | Aug 18, 2026 विकसित भारत समृद्धि बिहार के तर्ज पर मंगलवार को अररिया जिले के 12 पंचायतों सहित नगरीय क्षेत्र के 11 वार्डों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। “सबका सम्मान—जीवन आसान निश्चय” के तहत आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को सार्वजनिक स्थलों पर शिविर लगाए जा रहे हैं।