उतैली स्मार्ट सिटी में DJ बजाने पर घर में घुसकर मारपीट, थाने में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने कराया मेडिकल
उतैली स्मार्ट सिटी कॉलोनी में विकास बंसकार DJ बजाकर बेटे का बर्थ डे कार्यक्रम कर रहा था । DJ बजाने से मना करने पर जब विकास नहीं माना तो पड़ोसी दूंनकी उमेश ने घर में घुसकर विकास व महिलाओं के साथ मारपीट कर दी । घायल विकास ने कोलगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी । शुक्रवार की दोपहर 1230 बजे पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों को तलाश रही है ।