सिराथू: पुलिस ने टीकरदीह मोड़ के पास से नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोखराज थाने में मार्च के महीने में वादिनी द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि उसकी नाबालिक बेटी को गिरधरपुर गांव का रहने वाला विष्णु कुमार बहला फुसलाकर भगा ले गया है।जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था और बीएनएस की धारा 137,3/87 दर्ज करते हुए मंगलवार को टीकरदीह मोड़ के पास से विष्णु कुमार को गिरफ्तार करते हुए लिखा पढ़ी करते हुए न्यायालय चालान भेजा है।