सिराथू: अमरनाथ यात्रा के लिए देवीगंज से रवाना हुआ कांवरियों का एक जत्था
सोमवार को दूसरी पहार देवीगंज कस्बा से कांवरियों का एक जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए अमरनाथ को रवाना हुआ है।इलाके के लगभग एक दर्जन युवक इस जत्थे में शामिल हुए हैं।सावन से पहले ही कम भीड़भाड़ वाले माहौल में दर्शन करने वाले पहले जत्थे ने दूसरी पहर रवानगी की है।देवीगंज की शिव चंडी मंदिर में सब ने दर्शन किया फिर आगे रवाना हो गए।