सिराथू: दारानगर में जंजीरों के मातम के साथ हुआ आशूरा मोहर्रम जुलूस, सैकड़ों लोगों ने किया मातम
रविवार को दसवीं मोहर्रम जिसे आशूरा के नाम से भी जाना जाता है जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया गया है।ऐतिहासिक कस्बा दारानगर में भी देररात तक आशूरा मनाई गई।हनुमान मंदिर के समान होने वाले जुलूस में जंजीरों का मातम हुवा है जो यहां की पुरानी परंपरा माना गया है।सैकड़ों लोगों ने मातम किया है।अंत में सैय्यद वाड़ा मुहल्ले में पहुंचकर शामे गरीबा मजलिस हुई है।