सिराथू: सैनी इलाके के पति ने अपनी पत्नी और साली की अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल की, डीजीपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज
मंगलवार को एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि सैनी थाना इलाके कि पीड़िता ने डीजीपी से शिकायत किया है।थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू हो गई है।बताया जाता है कि पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाया कि पति ने उसकी और उसकी बहन की अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है,जबकि दोनों के बीच मुकदमा कोर्ट में चल रहा है।