सिराथू: कोखराज इलाके में मवेशियों को चराने गए किशोर की गंगा नदी में डूबने से हुई मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के शहज़ादपुर गाँव के मल्लाही टोला का रहने वाला 14 वर्षीय अनूप निषाद पुत्र तेजी निषाद सोमवार को अपने मवेशियों को लेकर गंगा नदी किनारे कछार में गया था।शाम को वापस लौटने के समय वह नहाने लगा।गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।किनारे खड़े लोगों ने उसे बाहर निकाला।डॉक्टरों ने देखकर मृत घोषित कर दिया।परिवार में कोहराम मच गया है।