सिराथू: गनपा गांव में खेत से घर लौटते समय अधेड़ व्यक्ति हुआ लापता, अनहोनी की आशंका में बेटे ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गाँव के रहने वाले युवक नरेन्द्र ने सोमवार को पुलिस को एक तहरीर दी है।नरेन्द्र ने बताया कि शनिवार को उनके पिता रामभवन उसके साथ खेत गए थे।बूंदाबांदी हुई तो उन्हें घर जाने को कहा।घर वापस लौटने पर उनका कोई पता नहीं चला।अनहोनी की आशंका जताई है एक फ़ोटो के साथ तहरीर दी तथा पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।