शिवपुरी नगर: एजवारा गांव में रिश्तेदारी में खाना खाने आए पिता-पुत्र से मारपीट, घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
साड़ोदा के रहने वाले राघवेंद्र कोली पुत्र फूल सिंह कोली ने जानकारी देते हुए बताया की उनके रिश्तेदार लालाराम कोली ने उन्हे शिवपुरी जिले के एजवारा गांव में खाना खाने बुलाया था। जहां किसी बात को लेकर लालाराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता बेटे के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया