शिवपुरी नगर: रामपुरा गांव के पास ट्रक ने डीजे वाहन को मारी टक्कर, 5 घायल, उपचार के दौरान एक युवक की मौत
अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रमपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने डीजे वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डीजे वाहन में सवार 5 लोग घायल हो गए। सभी घायल आमोलपठा शादी समारोह से अपने घर भौंती थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा जा रहे थे। सभी घायलों को ज़िला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। जहां जयकुमार की मेडीकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।