शिवपुरी नगर: ऊमरीखुर्द में पानी के छींटे गिरने पर पति-पत्नी ने मां-बेटी से की मारपीट, एसपी से शिकायत
ऊमरीखुर्द की रहने वाले राजकुमारी जाटव पत्नी हरज्ञान जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की बीते रोज पूर्व वो अपनी बेटी अंशिका जाटव के साथ घर के बाहर टिल्लू की लेजम से पानी भर रही थी। तभी पानी के छीटे मुकेश वंशकार और उसकी पत्नि लाली वंशकार पर गिर गए। जिसको लेकर दोनों पति पत्नि ने उसकी एवं उसकी बेटी के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने थाने पर दर्ज थी।