शिवपुरी के शंकरपुर गांव में रविवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद दूल्हा-दुल्हन की अगवानी के दौरान पास से गुजर रही एक कार को लेकर हुआ। सूचना मिलते ही सिरसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। वहीं घायल धर्मेंद्र जाटव का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।