शिवपुरी नगर: पुजारी होटल के समीप अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, BSF का जवान हुआ घायल
बीएसएफ का जवान जिसकी पोस्टिंग रायपुर थी। वह टेकनपुर बीएसएफ में पदस्थ अपनी पत्नी के पास कार में सवार होकर टेकनपुर जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार शिवपुरी के पुजारी होटल के पास में दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में बीएसएफ का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद ने रात में ही उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया।