तुरकौलिया: बालगंगा से गुजरने वाली एलपीजी पाइपलाइन को जेसीबी से किया क्षतिग्रस्त, IOCL के प्रबंधक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बालगंगा से गुजरने वाली एलपीजी पाईपलाईन को जेसीबी से क्षतिग्रस्त करने के मामले में आईओसीएल के प्रबंधक ने दर्ज कराई प्राथमिकी। जानकारी देते हुए रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि प्रबंधक प्रिय व्रत कुमार ने बलिराम सिंह सहित अन्य पर पाईपलाईन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच कर आवश्यक कारवाई की जाएगी।