तुरकौलिया: शंकर सरैयां एक मोबाइल दुकान से नगदी सहित ₹3 लाख की मोबाइल चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई चोरी करते हुए चोर की तस्वीर
शंकर सरैया एक मोबाइल दुकान से अज्ञात चोर नगदी सहित 3 लाख रुपए मूल्य की मोबाइल चोरी कर ली। वहीं सीसीटीवी में चोरी करते चोर की तस्वीर कैद हो गई है। जानकारी देते हुए दुकानदार मो असीम ने बताया कि दुकान का पीछे से दीवाल काट कर ?25 हजार नगद 2 सौ पीस मोबाइल,ग्राहक का 10 पीस एंड्रॉयड मोबाइल सहित एक लैपटॉप चोरी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।