तुरकौलिया: पंचायत सरकार भवन को लेकर हुई मारपीट में फरार चल रहे आरोपी शंकर सरैयां दक्षिण के मुखिया हुए गिरफ्तार
शंकर सरैयां तनसरिया में पंचायत सरकार भवन बनाने को लेकर हुई दो पक्षो में मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी मुखिया एजाज अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि 15 जून को हुई घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे। वही दोनों पक्ष से करीब तीन दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मुखिया भी आरोपी थे।