तुरकौलिया: चैलाहा टाल से 15 बर्षीय किशोर एक अगस्त से रहस्यमय तरीके से हुआ लापता, माता ने पुलिस से शिकायत
चैलाहा टाल से एक 15 वर्षीय किशोर एक अगस्त को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। जिसको लेकर माता रकीबा खातुन ने पुलिस को आवेदन देकर गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराई है। महिला ने बताया उसका पुत्र जिसका नाम रईस अंसारी है। एक अगस्त को अपने घर से दोपहर अचानक लापता हो गया। जिसकी तलाश अपने सभी रिश्तेदारों,चौक चौराहों,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर किया नही मिला।