अम्बाला: अंबाला के गांव सेगता में किसानों ने भाजपा लोकसभा उम्मीदवार बंतो कटारिया के कार्यक्रम का किया विरोध
Ambala, Ambala | Apr 27, 2024 अंबाला के गांव सेगता में आज भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया कार्यक्रम करने के लिए पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान समेत अन्य किसानों ने उनके इस कार्यक्रम का विरोध किया। इस मौके पर किसानों ने भाजपा को किसानों का हत्यारा करार दिया।