अम्बाला: रामपुर मोड़ पर दुकान का एसी रिपेयर करते समय कंप्रेशर फटने से चार लोग घायल, एक पीजीआई रेफर
Ambala, Ambala | Apr 26, 2024 अंबाला छावनी में थाना महेश नगर क्षेत्र में रामपुर मोड़ पर एक दुकान का एसी रिपेयर करते समय आज शाम करीब 6:30 बजे कंप्रेसर ब्लास्ट हो गया। जिसकी वजह से एसी मैकेनिक और दो हेल्पर समेत एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें अंबाला छावनी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से एक व्यक्ति को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वही दो का इलाज अस्पताल में जारी है।