अम्बाला: कमल विहार में घर में चोरी के मामले में सीआईए-1 ने तीसरा आरोपी किया गिरफ्तार; नकदी बरामद
Ambala, Ambala | Apr 26, 2024 13 अक्टूबर 2023 को कमल विहार में घर में चोरी कर गहने और नकदी चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को सीआईए 1 की टीम ने डेहा कॉलोनी के रहने वाले विक्की उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।