अम्बाला: BJP प्रत्याशी बंतो कटारिया से अंबाला में किसानों ने किए सवाल, पूछा- जब अंबाला में बाढ़ आई तब आप कहां थी
Ambala, Ambala | Apr 27, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बंतो कटारिया लोगों के बीच वोट मांगने पहुंची। इस दौरान उनका सामना किसानों से हो गया। किसानों ने उनसे सवाल किया कि जब अंबाला में बाढ़ आई तब आप कहां थे। इसके साथ ही उनसे लखीमपुर खीरी मामले में भी स्पष्टीकरण देने को कहा। लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाई और इस पर उन्होंने हाथ जोड़कर वोट देने की अपील की।