अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के चलते अंबाला के व्यापारियों को हो रहा भारी नुकसान, व्यापारी बोले जल्द हो समस्या का समाधान
Ambala, Ambala | Apr 27, 2024 शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर आज अंबाला के व्यापारियों ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। व्यापारियों का कहना है कि किसानों की मांगे नाजायज हैं और सरकार को इन्हें यहां से हटना चाहिए। क्योंकि रोड जाम होने से उन्हें भारी नुकसान पहुंच रहा है।उन्होंने इलेक्शन कमीशन को भी एक पत्र लिखा है। इसके साथ ही वह हाई कोर्ट में इस मामले को लेकर जाने वाले हैं।