गया टाउन सीडी ब्लॉक: एसएसपी की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय, गया में पितृपक्ष मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
शहर में एसएसपी आनंद कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को शाम 4:00 बजे पुलिस कार्यालय गया में आगामी पितृपक्ष मेला की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), नगर पुलिस उपाधीक्षक-2, पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य शामिल रहे.