जमुई: भीषण गर्मी के कारण मलयपुर कन्या मध्य विद्यालय की तीन बच्चियों की तबियत बिगड़ी, बेहोश हुईं, वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Apr 18, 2026 कड़ी धूप और भीषण गर्मी की वजह से शनिवार की दोपहर 1:00 बजे मलयपुर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में अचानक तीन बच्चियों की तबियत बिगड़ गई और बेहोश हो गई। इस दौरान स्कूल परिसर में अफरा- तफरी मच गई। शिक्षिकाओं द्वारा किसी तरह सभी बच्चियों को संभाला गया और उपचार के लिए भेजा गया, जहां इलाज के बाद तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।