मोतिहारी: बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक चोर को चाकू और ब्लेड के साथ किया गिरफ्तार
बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक चोर को चाकू और ब्लेड के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि चोर का दूसरा साथी भागने में सफल रहा। जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि गश्ती टीम स्टेशन पर घूम रही थी।इस बीच दोनों चोर किसी यात्री को अपना निशाना बनाने की फिराक में घूम रहे थे।