मोतिहारी: केवीवी मोतिहारी के निष्कासित छात्र को मिली राहत,पटना हाईकोर्ट ने परीक्षा में शामिल होने का दिया आदेश
मोतिहारी महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के नियुक्ति में हुई फर्जीवाड़े का विरोध करने पर विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के छात्र आकाश कुमार को पहले विश्वविद्यालय से निलंबित किया गया फिर बाद में निष्कासित कर दिया गया ,छात्र आकाश कुमार द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट के जस्टिस अंजनी कुमार शरण की अदालत ने छात्र राहत दी है.