मोतिहारी: जिले के हरसिद्धि में चल रहे हाजीपुर-सुगौली रेल लाइन के निर्माण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण
जिले के हरसिद्धि अंचल मे चल रहे हाजीपुर सुगौली रेल लाइन के निर्माण कार्य का अरेराज एसडीएम अरूण कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रगति की समीक्षा रेलवे के पदाधिकारी एवं संवेदक के साथ की। रेलवे के कनीय अभियंता नितेश कुमार को अलग अलग मौजे में रैयत वार प्रगति प्रतिवेदन देने का निदेश दिया गया। ताकि ससमय परियोजना को पूर्ण कराया जा सके।