मोतिहारी: व्यवहार न्यायालय परिसर मोतिहारी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्याय रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी के द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर मोतिहारी से न्याय रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।न्यायाधीश ने कहा कि इन रथों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जाएगा एवं इसको लेकर लोगों को जागरूक बनाया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर मोतिहारी में 14.9.2024 को आयोजन होगा |