मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी ने बाल एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण
पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरव जोरवाल के द्वारा जिला निरीक्षण समिति के साथ मोतिहारी के बाल एवं बालिका गृह का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का नियमित स्वास्थ्य जांच एवं सही समय पर इलाज करने का निर्देश दिया। बालिका गृह निरीक्षण में बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधा का जायजा लिया एवं भोजन की जानकारी प्राप्त कर भोजन चखकर गुणवत्ता जांच किया।