गुना नगर: पीजी कॉलेज में गुना विधायक ने दिए पंचर की दुकान वाले बयान पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष ने किया पलटवार
गुना पीजी कॉलेज में 14 जुलाई को हुए पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस के शुभारंभ पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने डिग्री लेने से अच्छा पंचर की दुकान खोलने वाले बयान पर पलटवार करते हुए 15 जुलाई को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग गुना जिला अध्यक्ष कन्हैयाराम अहिरवार ने आरोप लगाए कहा, पहले 230 विधायकों के बेटों को पंचर की दुकान खुलवा दे। गरीबों के बच्चे जागरूक होंगे।