गुना नगर: राम टेकरी पर रुका हुआ कार्य जल्द होगा शुरू , अगले नवरात्रि तक बन जाएगी भगवान श्री राम की 111 फुट की प्रतिमा
गुना जिले की राम टेकरी पर बनने वाली 111 फुट ऊंची भगवान श्री राम की प्रतिमा का निर्माण कार्य जल्द ही फिर से शुरू होगा। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सीसोदिया ने जानकारी दी कि चुनावों और मूर्तिकार के देहांत के कारण यह कार्य रुका हुआ था। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले नवरात्रि तक यह प्रतिमा बनकर तैयार हो जाएगी।