गुना नगर: रूठियाई मे युवती को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर शाकिर खान के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद ने कराया मामला दर्ज
गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुठियाई में एक युवती को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर शाकिर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवती ने बताया कि 8 जुलाई 2024 को, जब वह हनुमान मंदिर जा रही थी, तब शाकिर खान ने उसे रोका और गंदी गालियाँ दीं। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।