गुना नगर: शासकीय आईटीआई गुना में मनाया गया विश्व युवा कौशल दिवस
शासकीय आईटीआई में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह सिकरवार और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन तथा शासकीय पी जी कॉलेज के व्याख्याता श्री संकेत क्षत्रिय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत धर्मेन्द्रसिंह सिकरवार के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुई