जमुई: सारेबाद के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, इलाके में फैली सनसनी, परिजन ने हत्या का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | May 10, 2026 सारेबाद गांव के पास सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एक मजदूर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक मजदूर की पहचान अम्मतरी गांव निवासी संजय मांझी के रूप में हुई है। मामले में परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक मजदूर के शव को रविवार की दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया।