सिराथू: व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई गई अवैध असलहा की तस्वीर, फोटो वायरल होने पर कड़ा धाम पुलिस को दिए गए जांच के निर्देश
सोशल मीडिया पर लगातार अवैध असलहों का प्रदर्शन किया जा रहा है।कौशांबी के विभिन्न थाना क्षेत्र में कई कार्रवाई भी हो चुकी है। रविवार को पुलिस के एक्स हैंडल पर अवैध असलहे की फोटो ट्वीट की गई है।बताया जाता है कि कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर फोटो लगाई गई है।वायरल फोटो के आधार पर कड़ा धाम पुलिस को जांच के निर्देश हुए हैं।