सिराथू: कछुआ ट्रामा सेंटर में नदारत मिले डॉक्टर, परेशान सीएमओ ने रंगबाज सुपरिंटेंडेंट से कहा- प्रमुख सचिव से करेंगे शिकायत
कौशांबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार रविवार दोपहर नेशनल हाईवे कछुआ ट्रामा सेंटर पहुंचे थे।पत्रकारों से उन्होंने बताया कि यहां पर कार्यरत सुपरीटेंडेंट डॉक्टर नीरज सिंह है बताया कि डॉक्टर नीरज सिंह नदारत रहते हैं।अन्य डॉक्टर भी नहीं मिले।सीएमओ ने कहा कि नीरज सिंह उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। सीएमओ ने कहा कि मामले की शिकायत प्रमुख सचिव से करेंगे।