सिराथू: रमई के प्राइमरी स्कूल की शिकायत पर पहुंचे डीएम ने जताई नाराजगी, अध्यापकों के वेतन रोकने के दिए निर्देश
कड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले रमई का पूरा प्राथमिक विद्यालय की शिकायत समाधान दिवस के मौके पर की गई थी।शनिवार दोपहर अचानक जिला अधिकारी स्कूल पहुंचे।सारे अध्यापक मौजूद पाए गए हैं।स्कूल में रजिस्ट्रेशन के मुकाबले बच्चों की संख्या कम थी।ईटों की चूल्हा बनाकर स्कूल में खाना बनाने का कार्य को देखकर डीएम ने नाराजगी जताई।सभी शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।