सिराथू: सिराथू में कुएं में गिरकर दिव्यांग हुई महिला का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं बन रहा, डीएम से की शिकायत
सिराथू के कानूनगो का पूरा की रहने वाली फुलकली देवी शनिवार को सिराथू तहसील जिला स्तरीय समाधान दिवस के मौके पर पहुंची थी।जिला अधिकारी मधुसूदन से अंतिम समय में शिकायत करते हुए बताया कि 10 साल पहले एक हादसे के दौरान कुएं में गिर गई थी।पीड़िता ने बताया कि वह दिव्यांग हो गई है।बताया मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए कई बार आ चुकी है लेकिन सर्टिफिकेट नहीं बन रहा है।