सिराथू: महाकुंभ के चलते सड़क पर लगे जाम में फंसे छात्र को 15 मिनट देर से स्कूल पहुंचने पर मैनेजर ने डंडे से पीटा
सैनी थाना क्षेत्र के चौरा निंदूरा गांव के रहने वाले ओमप्रकाश कुशवाहा ने शनिवार दोपहर सैनी पुलिस और क्षेत्राधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि अझुवा के लिटिल ब्लॉसम स्कूल में उसके बेटे को पीटा गया है।बताया कि सड़क पर जाम में फंसकर बेटा प्रियांशु 15 मिनट देरी से स्कूल पहुंचा,स्कूल मैनेजर जगदीश केसरवानी ने उसे डंडे से पीटा है।छात्र को चोट आई है।