निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा से संविधान स्वाभिमान रथ यात्रा को विधायक कृपलानी ने दिखाई हरी झंडी
निम्बाहेड़ा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य मे संविधान स्वाभिमान रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ यात्रा 14 से 28 अप्रैल तक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में जाकर डॉ. अंबेडकर के संविधान निर्माण मे योगदान और जीवन यात्रा की जानकारी देगी।