हलसी: हलसी प्रखंड के धीरा पंचायत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 13 पर पोषण मेला सह अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित
मंगलवार अपराह्न 12:15 बजे हलसी प्रखंड अंतर्गत धीरा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-13 में पोषण पखवाड़ा के तहत पोषण मेला सह अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित हुआ. सीडीपीओ कुमारी मुक्ता ने संतुलित आहार, छह माह तक स्तनपान, जंक फूड से परहेज व एचपीवी जागरूकता पर बल दिया. कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका, सेविका एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.