पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में एवं एस आर ग्रुप के सौजन्य से आयोजित 15वीं पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा, संरक्षक एवं नगरपालिका अध्यक्ष नितिन प्रकाश, संरक्षक दीपेंद्र प्रसाद साव, उपाध्यक्ष जहांगीर आलम, सोहन लाल मूंदड़ा और महासचिव बसंत खंडेलवाल उपस्थित रहे।