भीलवाड़ा: फ्लेगशिप योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करें, समय पर क्रियान्वयन कर पात्र लोगों को लाभ पहुंचाएं: प्रभारी सचिव
जिला प्रभारी सचिव राजन विशाल शनिवार, 26 जुलाई को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहे। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशानुरूप फ्लेगशिप योजनाओं की प्राथमिकता से प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।