भीलवाड़ा: बापूनगर में पार्क में करंट लगने से एक सफाई कर्मचारी की हुई मौत, परिजनों व समाज जनों ने मोर्चरी पर किया प्रदर्शन
बापूनगर पार्क में शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के आसपास घास काटते वक्त ठेकेदार के कर्मचारी बाबूलाल मीणा की करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित समाज के लोग ओर परिजन शनिवार को सुबह 9 बजे से ही मुआवजे की मांग को लेकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी पर प्रदर्शन कर रहे है।