भीलवाड़ा: कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भीलवाड़ा में पूर्व सैनिकों ने निकाली शौर्य यात्रा
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष पर भीलवाड़ा में पूर्व सैनिकों के द्वारा शनिवार को विशाल शौर्य यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भीलवाड़ा शहर के सूचना केंद्र से शुरू हुई जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए एनसीसी कैम्प मुख्यालय पर संम्पन हुई हैं। शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली स्टूडेंट्स , घुड़सवार , NCC व स्काउट गाइड सहित पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।