भीलवाड़ा: जिले में असुरक्षित भवनों के उपयोग पर तत्काल रोक, विशेष टीमों द्वारा 5 दिनों में विभागीय भवनों का निरीक्षण अनिवार्य: डीएम
जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों को आदेशित किया है कि आगामी 5 दिवसों में समस्त विद्यालयो, आंगनबाड़ियों सहित समस्त राजकीय विभागों के भवनों का विशेष टीम बनाकर सघन निरीक्षण करें तथा जो भवन असुरक्षित, जर्जर या क्षतिग्रस्त स्थिति में पाए जाएं, उनका उपयोग तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।