भीलवाड़ा: जिला कलेक्टर का नवाचार, उद्यम स्थापना हेतु 30 जुलाई को होंगे ऋण आवेदकों के साक्षात्कार
जिले के आर्थिक, सामाजिक विकास, व्यापार एवं उद्योग की स्थापना हेतु राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं ।जिले के युवा बेरोजगार, उद्यमी/व्यापारी जो अपना स्वयं का नया उद्योग, व्यवसाय, स्वरोजगार, दस्तकारी उद्योग स्थापित करना चाहते हैं अथवा उद्योग / उद्यम स्थापना का कोई विचार रखते हैं तो इन योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।