उजियारपुर: अंशु कुमारी हत्याकांड: चार दिन बाद भी नहीं मिला हत्यारों का सुराग, भाकपा माले ने एसपी से जांच की मांग की
चार दिन पहले अंगार घाट थाना क्षेत्र की हरपुर रेवाड़ी की किशोरी अंशु कुमारी की गला रेत कर हत्या की गई थी ।लास को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका गया था। चार दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं मिला है। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिजनों से मिलते हुए एसपी से उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।