उजियारपुर: उजियारपुर ताजपुर सड़क का निर्माण एक साल बाद भी अधूरा, 33 करोड़ की लागत से 29 किलोमीटर लंबी सड़क बननी है
उजियारपुर से सातनपुर होते हुए ताजपुर तक बनने वाली 29 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य एक साल बाद भी जगह-जगह अधूरा है। बताया जाता है कि कालीकरण तो हो गई लेकिन पीसीसी का निर्माण नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ी है बताया जाता है कि 33 करोड़ की 29 किलोमीटर लंबी सड़क बनी है लोकसभा चुनाव के पहले ही काम शुरू हुआ था।